
हाथरस 21 मई । हाथरस के प्रसिद्ध ठाकुर कन्हैयालाल जी मंदिर, रूई की मंडी में वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री हरि सुरेशाचार्य उपमन्यु जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की जा रही है। कथा के दौरान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ‘योगा पंडित’ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कथा व्यास का माला, दुपट्टा और पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम जी का छवि चित्र एवं भोग प्रसाद के रूप में सतुआ पात्र भेंट कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, देवेंद्र शर्मा, पूपू पंडित, इंजीनियर संजीव उपाध्याय, मयंक शर्मा, करण शर्मा, गोविंद शर्मा और पंडित तिलोकी शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार कोठीवाल का भी छवि चित्र, पटका, दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।























