
हाथरस 21 मई । हाथरस कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान नेता देव चौधरी उर्फ देवा पहलवान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज एवं देश की बहन-बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राजकुमार भाटी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज या महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न कर सके। इस दौरान सुशील कुमार वर्मा, रनवीर प्रधान, सौदान सिंह फौजी, देवेंद्र, जितेंद्र प्रधान, रूपेश प्रधान, अजय जुरैल, वासुदेव फौजी, मुकेश पहलवान, जय शर्मा, योगेश प्रधान, राकेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।























