
हाथरस 21 मई। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के विरोध में हाथरस के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व सुदर्शन शर्मा एडवोकेट ने किया, जबकि संचालन अशोक शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि घायल वकीलों का इलाज एम्स में कराया जाए, उन्हें 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए तथा तोड़े गए चैंबरों का पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और उत्तर प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग उठाई गई। उपजिलाधिकारी हाथरस ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मांगों को उचित कार्रवाई हेतु महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, शशांक पचौरी, नितिन यादव, वीरेंद्र पाल, मनोज भारद्वाज, नितिन जायसवाल, ब्रजकांत बाबू, अवधेश शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, मधुर चौधरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


























