
हाथरस 21 मई। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस द्वारा जनहित में शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के सेवा गतिविधि सदस्यों द्वारा राहगीरों को ठंडा मिल्क रोज वितरित किया गया तथा शीतल जल सेवा का उद्घाटन किया गया। शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि यह सेवा अधिक मास के अवसर पर प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक गोपाल ड्रेसेस के सामने, किला गेट हाथरस पर संचालित की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से सेवा कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर मार्गदर्शक विजय कृष्ण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जीएसटी, देवेंद्र वार्ष्णेय, मनोज राया वाले, कृष्ण कुमार अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आनंद गोयल, अंकुल जैन, विशाल वार्ष्णेय, जस मित्तल, सीमा वार्ष्णेय, उषा जैन, रुचि अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


























