हाथरस 20 मई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में जुआ और सट्टेबाजी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुरसान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को सट्टेबाजी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 400 रुपये नकद, एक पेन तथा सट्टा पर्ची बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाँके बिहारी कॉलोनी के पास छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जीतू पुत्र सुरेश चंद्र निवासी कस्बा मुरसान, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मुरसान में जुआ अधिनियम की धारा 13 के अंतर्गत मुकदमा संख्या 117/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि आरोपी जीतू के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मुरसान में जुआ अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
विद्या भारती ब्रज प्रदेश की प्रांतीय खो-खो
May 20, 2026
पुरे दिन गर्म हवाओं से झुलसता रहा
May 20, 2026
अधिक मास कथा के तृतीय दिवस पर
May 20, 2026
सहपऊ के परसौरा गांव में घर में
May 20, 2026
सहपऊ में ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी
May 20, 2026
सादाबाद में अवैध वसूली के विरोध में
May 20, 2026
सिकंदराराऊ में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध
May 20, 2026
Weather
Hathras
10:30 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























