Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 19 मई । थाना क्षेत्र के गांव कथरिया में खेत पर हैंडपंप लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा शुरू हो गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। थानाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने बताया कि खेत में हैंडपंप लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में लाल सिंह पुत्र रतीराम बघेल (55 वर्ष) तथा संजीव दीक्षित पुत्र दीवान सिंह (46 वर्ष) निवासी गांव कथरिया थाना मुरसान शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page