Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शिक्षकों के अध्यापन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के उद्देश्य से देशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली द्वारा “लाइफ स्किल्स-एडवांस” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एन. के. बी. पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें हाथरस के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं गणितज्ञ विक्रम सिंह को रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया। विक्रम सिंह ने सीबीएसई के निर्धारित मानकों के अनुरूप शिक्षकों को अत्यंत प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान विषय-वस्तु को अंग्रेजी में कंप्यूटर स्लाइड्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण को अधिक रुचिकर बनाने के लिए ऑडियो एवं वीडियो क्लिप्स का भी उपयोग किया गया। कार्यशाला को पांच प्रमुख उपविषयों में विभाजित किया गया, जिनमें जीवन कौशल की परिभाषा, उसके प्रकार, आपसी सहयोग, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता, उच्च स्तरीय चिंतन, समस्या समाधान और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से समझने और उनका मार्गदर्शन करने में अभिभावकों की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की और विषय को अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यशाला के समापन पर विक्रम सिंह ने कहा कि सीबीएसई की इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए अभिभावकों को भी आगे आना होगा, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page