Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम गोपालपुर में संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती और उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. बलवीर सिंह एवं डॉ. आकांक्षा सिंह ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित उर्वरक उपयोग से न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि भूमि की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतपाल सिंह, प्रगतिशील किसान अजय पाल तथा नरेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन सत्र में वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि वे उर्वरकों की खरीद केवल सही समय, सही विधि, सही स्थान और सही स्रोत से करें, ताकि नकली खाद से बचा जा सके और खेती की लागत को कम किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. बलवीर सिंह ने किसानों से भूमि की सेहत सुधारने और उत्पादन बढ़ाने के लिए हरी खाद, बायो-फर्टिलाइजर कंसोर्टिया (जैव उर्वरक) तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन प्रणाली को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page