सादाबाद 16 मई । कस्बे के आगरा बायपास मार्ग पर आयोजित विकास प्रदर्शनी नुमाइश मेले का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर गौतम ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। मेले के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। इस अवसर पर गौरी शंकर गौतम ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि लोगों को आपसी मेलजोल और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने मेला संचालकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मेले में बच्चों और युवाओं के लिए बड़े झूले, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस और नाव झूला जैसे आकर्षक मनोरंजन साधन लगाए गए हैं। इसके अलावा खेल-तमाशे, खानपान की दुकानें, घरेलू उपयोग के सामान, खिलौने और श्रृंगार सामग्री के अनेक आकर्षक स्टॉल भी सजाए गए हैं। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी और लोगों की भीड़ से मेले की रौनक और बढ़ गई। उद्घाटन समारोह में अरुणेश वार्ष्णेय, बबलू गौतम, देवा पहलवान, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ तथा अनिल पाराशर उर्फ डब्बू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेला संचालक बंटी शर्मा ने बताया कि आगंतुकों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गली बंद करने के विवाद
June 30, 2026
मुरसान : खड़े लोडर का दरवाजा खुलते
June 30, 2026
मुरसान : घर में घुसकर महिला और
June 30, 2026
सिकंदराराऊ : दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता
June 30, 2026
बिना ब्याज के लोन का झांसा देकर
June 30, 2026
पति को फोन पर गाली-गलौज और जान
June 30, 2026
भंडारे में वीडियो बनाने को लेकर विवाद,
June 30, 2026
Weather
Hathras
10:08 am,
Jul 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















