हाथरस 15 मई। डीआरबी इंटर कॉलेज में शिक्षाविद स्वर्गीय रविकांत गुप्ता (बंटा)की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विशिष्ठ अतिथि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त स्वतंत्र कुमार गुप्ताजी द्वारा किया गया।टॉस संजीव शर्मा द्वारा करवाया गया।टॉस छावा रिवेंजर्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भगत लीजेंड ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 112 रन का लक्ष्य दिया ।जिसमें सतेंद्र प्रताप ने 59 रन की पारी खेली।धर्मवीर ने 2 विकेट प्राप्त लिए वहीं नीरज,मदन एवं हर्ष चौधरी को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ । छावा रिवेंजर ने 13.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य प्राप्त किया ,जिसमें योगी ने ताबड़तोड़ 34 रन की पारी खेली ओर प्रवीण उपाध्याय ने 48 रन की पारी खेली ।उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विकास ने 2 विकेट लिए ।डीआरबी इंटर कॉलेज में शिक्षाविद स्वर्गीय रविकांत गुप्ता (बंटा)की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
टूर्नामेंट का उद्घाटन विशिष्ठ अतिथि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त स्वतंत्र कुमार गुप्ताजी द्वारा किया गया।टॉस संजीव शर्मा द्वारा करवाया गया।टॉस छावा रिवेंजर्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भगत लीजेंड ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 112 रन का लक्ष्य दिया ।जिसमें सतेंद्र प्रताप ने 59 रन की पारी खेली।धर्मवीर ने 2 विकेट प्राप्त लिए वहीं नीरज,मदन एवं हर्ष चौधरी को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ । छावा रिवेंजर ने 13.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य प्राप्त किया ,जिसमें योगी ने ताबड़तोड़ 34 रन की पारी खेली ओर प्रवीण उपाध्याय ने 48 रन की पारी खेली ।उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विकास ने 2 विकेट लिए । आज विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना गुप्ता उपिस्थित रहीं। कल महाराणा फाइटर्स और राजगुरु रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।






















