Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई। कोतवाली सदर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 38 वर्षीय रवि कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मारपीट करने वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक रवि कुमार कांशीराम कॉलोनी का निवासी था और अविवाहित था। वह बेलदारी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार 11 मई को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते रवि कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिवार के लोग रवि कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पांच दिनों तक इलाज चलने के बाद बुधवार रात उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। परिवार का आरोप है कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और घटना के बाद से लगातार धमकियां भी दे रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मृत्यु के कारणों की पुष्टि होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page