
हाथरस 15 मई। शहर के विभव नगर Vibhav Nagar क्षेत्र में तेरहवीं कार्यक्रम में गए एक परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विभव नगर के बी-11 निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 13 मई 2026 की शाम लगभग चार बजे अपने परिवार के साथ एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 14 मई की सुबह करीब छह बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक तोड़ा गया था। पीड़ित के अनुसार चोर पांच जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, एक लर तथा 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सौरभ कुमार ने 14 मई को ही पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।






















