Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई । जिलाधिकारी Atul Vats ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यालयीय कार्यों की प्रगति तथा अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध अलमारियों को खुलवाकर अभिलेखों की जांच की और निर्देशित किया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संरक्षित किए जाएं। साथ ही अनावश्यक एवं निष्प्रयोज्य सामग्री तथा पुराने अभिलेखों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद भी कार्यालय में रखे हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयार प्रमाण पत्रों को संबंधित लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी Chief Medical Officer को कार्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यालय की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था मजबूत बनी रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी Chief Medical Officer, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page