सादाबाद 15 मई। जिलाधिकारी Atul Vats, उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मई 2026 को कुलदीप चौहान, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 (Sadabad) ने अपनी टीम के साथ सादाबाद-आगरा रोड स्थित तहसील क्षेत्र में रोड चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 90 पौआ देसी शराब बरामद की गई। साथ ही वाहन संख्या यूपी 86 एके 2536 की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। इस मामले में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 72 के अंतर्गत थाना Sadabad में एक अभियोग पंजीकृत किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।






















