हाथरस 15 मई । शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी Atul Vats के निर्देशों के अनुपालन में जनसामान्य को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में तीन दिवसीय विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के विभिन्न स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया। विकास भवन में आयोजित विशेष आधार शिविर में आज कुल 28 लोगों के आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट किए गए। वहीं तहसील Sikandra Rao में 6 नए आधार कार्ड बनाए गए तथा 46 लोगों के आधार विवरण अपडेट किए गए। इसी प्रकार तहसील Sasni में 10 नए आधार कार्ड बनाए गए, जबकि 41 लोगों के आधार में आवश्यक संशोधन एवं अपडेट की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को आधार नामांकन, संशोधन एवं अपडेट जैसी सेवाएं उनके निकटतम केंद्रों पर सहजता से उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने आधार संबंधी कार्य समय रहते पूर्ण करा लें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पति-पत्नी के विवाद में ससुराल पक्ष पर
June 29, 2026
लोडर की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी
June 29, 2026
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 29, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : 910 पदों के
June 29, 2026
IOCL में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती,
June 29, 2026
सोमवार (29/06/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
June 29, 2026
सिकन्दराराऊ : ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध
June 29, 2026
Weather
Hathras
7:08 am,
Jun 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























