Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई।  अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने-अपने परिवार के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण पारिवारिक स्नेह, प्रेम एवं उत्साह से भरपूर रहा। इस अवसर पर परिवार के महत्व, आपसी प्रेम, सम्मान एवं एकता बनाए रखने पर विचार साझा किए गए। सदस्यों ने कहा कि परिवार ही व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होता है और मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे के साथ सुखद पल बिताए और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। अंत में सभी परिवारों ने आपसी प्रेम, सहयोग एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page