
हाथरस 14 मई। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा अवनी सिंह ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुहानी बंसल ने 92% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कात्यायनी उपाध्याय ने 91.8 % अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षा तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा।
























