Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मई । कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव बपंडई में नीलगाय के शिकार की आशंका को लेकर शनिवार देर रात ग्रामीणों और गौरक्षकों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मई की रात करीब 9 बजे गांव बकायन निवासी विशेष समुदाय के पांच-छह युवक कथित रूप से नीलगाय के शिकार के उद्देश्य से क्षेत्र में पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार नीलगायों के झुंड को तेजी से गांव की ओर भागते देख उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने गौरक्षकों को सूचना दी। ग्रामीणों और गौरक्षकों ने संयुक्त रूप से गांव बपंडई के बाहर बंद पड़े अस्थायी गौ आश्रय स्थल के निकट एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी। टॉर्च की रोशनी में की गई खोजबीन के दौरान झाड़ियों में छिपे एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। देर रात युवक को छुड़वाने के लिए कई लोग कोतवाली पहुंचे, जिसके बाद बिना कठोर कार्रवाई के छोड़े जाने की चर्चाएं क्षेत्र में होती रहीं। इस संबंध में गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page