Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 10 मई । क्षत्रिय समाज के कुल वीरप्रवर्तक एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के अनुयायियों द्वारा गडोला मार्ग से नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की आकर्षक प्रतिमा के साथ भगवान श्रीराम दरबार की मनोहारी झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान क्षत्रिय समाज के अनुयायी वीर महाराणा प्रताप अमर रहें और सनातन धर्म की जय के जयघोष करते हुए पूरे उत्साह के साथ पैदल पदयात्रा करते नजर आए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के हाथों में महाराणा प्रताप के चित्र, प्रतीकात्मक फरसे और तलवारें थीं। अनुयायी पारंपरिक जोश के साथ अपने आराध्य वीर योद्धा के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हुए नगर भ्रमण करते रहे। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page