Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 10 मई । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर-मथुरा-कासगंज-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बच गया। सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रति के नगला फैक्ट्री ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार डंपर, मैक्स लोडर और वैगनआर कार के बीच हुई भिड़ंत में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे कासगंज-सिकंदराराऊ की ओर से एक डंपर तेज रफ्तार में हाथरस की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाथरस की ओर से आ रहे एक मैक्स लोडर वाहन से डंपर अनियंत्रित होकर साइड से टकरा गया और लोडर को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसी बीच पीछे से आ रही एक वैगनआर कार भी अनियंत्रित होकर वाहनों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की सक्रियता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page