सादाबाद 10 मई । एकम तेज फाउंडेशन द्वारा स्थानीय सादाबाद इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सृजनतेज प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सीनियर वर्ग में सुमित चौधरी और जूनियर वर्ग में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 100 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से पांच विद्यालयों के 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया था। कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए ‘भारत की बेटी’ तथा कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए ‘हमारा सादाबाद 10 साल बाद’ विषय निर्धारित किए गए थे। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ एवं विकसित शहर, आधुनिक शिक्षा और भविष्य के सादाबाद की कल्पना को साकार किया। प्रतिभागियों की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल सहित सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सादाबाद इंटर कॉलेज, कुरसंडा इंटर कॉलेज, एसबीजे इंटर कॉलेज विसावर, दीपचंद इंटर कॉलेज नौगांवां और श्रीमती रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जूनियर वर्ग में खुशी प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में सुमित चौधरी ने प्रथम, अलशिफा ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार और एकम तेज फाउंडेशन के संस्थापक चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि उनकी छुपी प्रतिभाओं को पहचान देती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। चित्रकार भेद प्रकाश सिंह, रामचरण सिंह और धर्मवीर सिंह गंधार ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ पुलिस ने जुए के फड़ पर
May 10, 2026
हाथरस में फिर तल्ख हुए मौसम के
May 10, 2026
चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी और सुमित रहे
May 10, 2026
सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत,
May 10, 2026
हाथरस में श्री राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा
May 10, 2026
मदर्स डे पर महिला थाना प्रभारी रितु
May 10, 2026
हसायन : बनवारीपुर में दलित मां-बेटे के
May 10, 2026
Weather
Hathras
8:36 pm,
May 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























