
हाथरस 09 मई । बढ़ती गर्मी को देखते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस द्वारा सदस्यों के लिए एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गर्मी के मौसम में पूल पार्टी का भरपूर आनंद उठाया। पार्टी के दौरान मनोरंजक गतिविधियों, मस्ती एवं हंसी-मजाक का दौर चलता रहा। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशनुमा पल बिताए और आयोजन की सराहना की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष पूजा वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, आईपी पी पूजा वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, रेशु वार्ष्णेय, रूबी अग्रवाल, ईशा वार्ष्णेय, रूबी वार्ष्णेय, समिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
























