Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मई । हाथरस में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह निर्णय पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस फेरबदल के तहत सीओ सिकंदराराऊ हिमांशु माथुर को क्षेत्राधिकारी नगर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक को सीओ सिकंदराराऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।  वहीं, सीओ सिटी योगेन्द्र कृष्ण नारायण को क्षेत्राधिकारी लाइन बनाया गया है। उन्हें साइबर क्राइम, थाना एएचटीयू, चुनाव/अभियोजन शाखा के कार्यों के पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, वे डायल-112, पत्र व्यवहार शाखा, भवन, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ और पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली की निगरानी करेंगे। उन्हें आर्म्स शाखा के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी के रूप में भी कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page