Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला आलिया और रम नगला गांवों को जाने वाले रास्ते के गेट को कुछ लोगों द्वारा भगवा रंग से रंगे जाने के बाद गुरुवार को इलाके में विवाद हो गया। घटना को लेकर एक पक्ष के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तो दूसरा पक्ष समर्थन में उतर आया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एएसपी रामानंद कुशवाहा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवादित गेट को सफेद रंग से पुतवा दिया। एएसपी ने दोनों पक्षों को अफवाहों से बचने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी। वहीं, घटना के दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिला महासचिव बंटी भैया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page