Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 07 मई । कस्बा के मोहल्ला जाटवान दखल सीमांतर्गत स्थित प्रसिद्ध प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर धाम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोर मंदिर के मुख्य द्वार पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लगी दो स्ट्रीट लाइटों को चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी बाबा रामानंद ने कोतवाली हसायन पहुँचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है और अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही व लाइटों की बरामदगी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा प्राचीन बगीची (वनखंडेश्वर धाम) के मुख्य गेट पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के लिए ये स्ट्रीट लाइटें काफी समय पहले लगवाई गई थीं। बताया गया है कि गत दिवस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ऊंचाई पर लगी दोनों लाइटों को उतार लिया और फरार हो गए। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने तत्काल कस्बा इंचार्ज को घटनास्थल का निरीक्षण करने और चोरी गई लाइटों के संबंध में शीघ्र कार्यवाही के आदेश दिए हैं। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को दबोचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page