Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना सासनी पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर अवैध तमंचे के साथ प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी अंकित कुमार पुत्र चन्द्रपाल, निवासी गारवगढी (थाना सासनी) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से वीडियो में दिख रहा 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 171/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page