Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । लघु उद्योग भारती हाथरस इकाई के तत्वाधान में सोमवार को संगठन का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रत्न गर्भा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति और उद्यमी सम्मिलित हुए। समारोह के दौरान औद्योगिक विकास और उद्यमियों के समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदूषण (पॉल्यूशन) से संबंधित तकनीकी समस्याओं और विभाग के नियमों को लेकर मंथन हुआ, जहाँ उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किए।

स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा पूर्व में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और औद्योगिक हितों के लिए किए गए संघर्षों की भी समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती सदैव सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महामंत्री वैभव मोहता और जिला कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने भी संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा उद्योग जगत को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान दुर्गेश गुप्ता , नितिन वार्ष्णेय, पीयूष खण्डेलवाल, राजीव अग्रवाल, शशांक, कार्तिक, दिवस, नमन, आकाश, पुनीत, प्रमोद, चिराग गोयल, हरीश व योगेश बंसल सहित इकाई के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page