Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । मंडी परिसर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत और भारी आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को हाथरस आढ़तिया एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी (एसडीएम)/सभापति राज बहादुर और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण से मिला। व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सुरक्षा के नाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य संसाधन महज शोपीस बनकर रह गए हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करनी चाही, तो सभी कैमरे खराब मिले, जिससे अपराधियों को पकड़ने में बाधा आ रही है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव और सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में तैनात गार्ड गश्त नहीं करते और न ही संसाधनों के खराब होने पर मंडी प्रशासन द्वारा कोई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों ने अधिकारियों से मांग की कि चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई (एनकाउंटर जैसी) की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। एसडीएम और सीओ सदर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा और मंडी की सुरक्षा व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रवीण वार्ष्णेय, उमाशंकर वार्ष्णेय, अरुण कुमार अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, अंकुर अग्रवाल, योगेंद्र वार्ष्णेय, चौधरी भीकमबर सिंह, सौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद शर्मा, राकेश गुप्ता, नरेंद्र बंसल, कुलदीप, अमर शर्मा, मनोज, शिव शंकर गुलाटी, दीपक वार्ष्णेय, मयूर अग्रवाल, भानु प्रकाश, मनीष अग्रवाल, विशन गुप्ता, पिन्नी लाल, अमित अग्रवाल, मुकेश बंसल, ऋतिक बंसल, पीयूष अग्रवाल, लक्ष्मण खंडेलवाल, प्रमोद शर्मा आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page