Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 07 मई । राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अभराज अग्रवाल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की बी प्लानिंग परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम फहराया है। अभराज अग्रवाल को एनटीए की बी प्लानिंग परीक्षा में 99.77 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 90वीं रैंक मिली है। अभराज की यह ऐतिहासिक सफलता सिर्फ आरआईएस के लिए ही नहीं समूचे ब्रज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

प्राचार्या प्रिया मदान ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में राजीव इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र अभराज अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अभराज अग्रवाल को 99.77 फीसदी अंक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 90वीं रैंक मिली है। प्राचार्या श्रीमती मदान ने कहा कि मेधावी अभराज अग्रवाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभराज अग्रवाल ने अपनी लगन और मेहनत से साबित किया कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखते हैं।

प्राचार्या प्रिया मदान ने कहा कि छात्र अभराज अग्रवाल की यह अभूतपूर्व सफलता उसके अथक परिश्रम, लगन, विषय पर मजबूत पकड़ और योजना कौशल को दर्शाती है। प्राचार्या श्रीमती मदान ने विद्यार्थी तथा उसके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आरआईएस के विद्यार्थी इसी तरह निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होते रहेंगे। छात्र अभराज अग्रवाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन तथा राजीव इंटरनेशनल स्कूल के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है।

छात्र अभराज की शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए राजीव इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी होती है, इसलिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता अत्यंत आवश्यक है।

श्री अग्रवाल ने अन्य छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे भी मेधावी अभराज अग्रवाल की उपलब्धि को प्रेरणा बनाकर ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें तथा अपने ज्ञान और कौशल का निरंतर विकास करते रहें। श्री अग्रवाल ने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता का मूलमंत्र है, अतः प्रत्येक विद्यार्थी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करे तथा अपने सपनों को साकार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page