सादाबाद 06 मई । आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के पास ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आगरा जनपद के थाना खंडोली क्षेत्र के गांव बेलौठ निवासी मल्ला पुत्र हरिओम सिंह और सोनू पुत्र कोमल सिंह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। घायल मल्ला को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है, जबकि दूसरे युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।
























