Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06  मई । सादाबाद कस्बे के बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धन धाम खाटू श्याम मंदिर में पंचम वार्षिकोत्सव का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है। 5 से 7 मई तक चलने वाले इस त्रि-दिवसीय महोत्सव के पहले दिन ‘श्याम नाम की मेहंदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा के दर्शन कर अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसकी आभा देखते ही बन रही है।

उत्सव की अगली कड़ी में 6 मई (आज) को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों भक्त हाथों में श्याम ध्वज लेकर नगर भ्रमण करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 7 मई को शाम 6:15 बजे होने वाली विशाल भजन संध्या होगी। बड़ी मां के सानिध्य में आयोजित इस संध्या में समस्तीपुर (बिहार) की प्रख्यात गायिका रश्मि शर्मा और कानपुर के मशहूर भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित अपनी सुमधुर आवाज से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। आयोजन समिति ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और बैठने की पुख्ता व्यवस्था की है। पूरे कस्बे में इस समय माहौल भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page