Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 06 मई । कासगंज रोड स्थित गांव रामपुर नगला चटोल के निकट एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी अंतर्गत शिक्षक नगर निवासी लता देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 1 मई की रात करीब 12:30 बजे उनकी पुत्री शालू अपने चचेरे भाई योगेंद्र कुमार के साथ गांव अगसौली में एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। जैसे ही वे रामपुर नगला चटोल के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई-बहन लहूलुहान हो गए। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page