Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 06 मई । मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सामुदायिक रेडियो रेडियो नारद 90.4 एफएम एवं स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कार्यक्रम “सेहत सही, लाभ कई” के अंतर्गत विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल में मंगलायतन हॉस्पिटल और रेडियो नारद की टीम ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों को हाथ धोने की सही प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हाथ धोना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ हाथ न केवल व्यक्ति को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि हमारे भोजन को भी शुद्ध और सुरक्षित बनाते हैं। वहीं, मंगलायतन हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी लोगों से अपील की कि वे हाथ स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। अस्पताल प्रशासन द्वारा एंट्री गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कर लोगों को हाथ सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page