Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 मई । सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में भारतीय वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक डॉ. दिनेश माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 एवं 10 मई को एटा में होने वाले विशाल “युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और समाज की एकजुटता को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को अपनी अराजनैतिक शक्ति को पहचानना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के लोगों को हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना चाहिए। संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ‘बंटी बाबू’ ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि एटा में आयोजित होने वाला दो दिवसीय सम्मेलन समाज के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। यहाँ न केवल वैवाहिक परिचय होंगे, बल्कि समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ती है।

बैठक में जिला प्रभारी सुरेश अग्रवाल एवं शहर प्रभारी योगेश वार्ष्णेय ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल वार्ष्णेय (तेल वाले), वासुदेव वार्ष्णेय, गोविन्द, हरी राम वार्ष्णेय, विनोद कुमार मित्तल, पंकज गुप्ता, प्रभात वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय, सतीश चंद्र गुप्ता, आयुष कंसल, मोहित वार्ष्णेय एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में एटा के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page