
हाथरस 06 मई । आज बाल श्रम उन्मूलन की रोकथाम हेतु शासन द्वारा संचालित अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा जनपद हाथरस के आदेशानुसार तथा नोडल अधिकारी रामानंद कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी मय हमराह महिला कांस्टेबल सोनी, कांस्टेबल अनुज, कांस्टेबल शिवम एवं कांस्टेबल सूर्यकांत द्वारा विभिन्न कारखानों एवं Testo फैक्ट्री आदि स्थानों पर निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा वहां उपस्थित श्रमिकों एवं फैक्ट्री संचालकों को बाल श्रम के दुष्परिणामों एवं कानून संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता हेतु पोस्टर/फोटो चस्पा किए गए। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि बच्चों से किसी प्रकार का श्रम न कराया जाए, उन्हें शिक्षा के लिए विद्यालय भेजा जाए। अभियान के दौरान आम जनमानस को बाल श्रम, नशा एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध जागरूक करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा के महत्व पर बल दिया गया। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा थाना एएचटी जनपद हाथरस के मोबाइल नंबर 8630045899 पर सूचना देने की अपील की गई।






















