Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 मई । पश्चिम बंगाल के चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता और वहां शांति व लोक-कल्याण की कामना को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा द्वारा की गई विशेष आध्यात्मिक साधना पूर्ण हुई। जीत की मन्नत पूरी होने की खुशी में आज अलीगढ़ रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भव्य मिष्ठान एवं झालमुड़ी का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि बंगाल में विजय सुनिश्चित करने के लिए पंडित आशीष शर्मा ने शिव मंदिर में पूरी रात जागकर भगवान आशुतोष की विशेष आराधना की थी। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ महा-रुद्राभिषेक किया और राष्ट्रहित में जीत के लिए महादेव से प्रार्थना की थी। उनकी इस अनन्य भक्ति और संकल्प की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही। बंगाल के चुनाव परिणाम पक्ष में आने के बाद, आज पंडित आशीष शर्मा अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात, उन्होंने ‘विजय उत्सव’ के रूप में भारी मात्रा में मिष्ठान एवं झालमुड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर पंडित आशीष शर्मा ने कहा,कि बंगाल की भूमि का भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति में अत्यंत गौरवशाली स्थान रहा है। यह महर्षि रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विचारकों और राष्ट्रभक्तों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। बंगाल ने ही भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण और स्वतंत्रता संग्राम की लौ जलाई थी। आज उसी बंगाल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा उसे पुनः विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए भाजपा का आना अत्यंत जरूरी था।  यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और महादेव के आशीर्वाद का प्रतिफल है। हमने पूरी रात अभिषेक कर जो संकल्प लिया था, ईश्वर ने उसे स्वीकार किया। यह मिष्ठान उसी कृतज्ञता का प्रतीक है। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page