
हाथरस 04 मई । पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का समाचार मिलते ही जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को धन्नालाल बाग में भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र सह संयोजक अमित भौतिका के नेतृत्व में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी (गुरुजी) का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर अमित भौतिका ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर विजय का आनंद साझा किया। इस अवसर पर मितई मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, पूर्व जिला मंत्री मुकेश कौशिक, नगर मंत्री राम कुमार गौड़, रूपम कुशवाहा, अरुण गोयल, प्रदीप अग्रवाल, विकास वार्ष्णेय और दीपक पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में भी इसी प्रकार की ऐतिहासिक जीत का सिलसिला जारी रहेगा।
























