सादाबाद 03 मई । जनपद की 29वीं वर्षगांठ रविवार को स्थानीय मुरसान मार्ग स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस को महामाया नगर के रूप में जनपद का दर्जा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद की सरकारों ने राजनीतिक दुर्भावना के कारण महामाया नगर सहित अन्य जनपदों के नाम बदल दिए। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा सरकार के दौरान जनहित के कई कार्य किए गए, जिनकी बाद की सरकारों ने उपेक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बसपा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा, दामोदर सिंह प्रधान और भगवान सिंह कुशवाहा ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान जनपद के पूर्व ऊर्जा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा गया कि प्रभावशाली पदों पर रहने के बावजूद बसपा कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों में वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रहीश अहमद अब्बासी, जयप्रकाश सागर, जलालुद्दीन अब्बासी, महिपाल सिंह, मनोज वर्मा, दिनेश भारती, मोहन मल्टी स्वरूप, ओमवीर सिंह प्रधान, ओमवीर उर्फ बिन्नत प्रधान, केपी सिंह, रुक्मपाल सिंह, गुड्डू प्रधान सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
20 लाख खर्च करने के बाद भी
May 3, 2026
छत्तरपुर में पाइप डालने को लेकर हुआ
May 3, 2026
छात्रा का पीछा कर फोटो वायरल करने
May 3, 2026
गवाही देने से रोकने के लिए घर
May 3, 2026
बाईकों की भिड़ंत में तीन घायल, जलेसर
May 3, 2026
Weather
Hathras
9:11 pm,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















