Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 03 मई । जलेसर रोड पर रविवार देर शाम कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रामपुर हाथरस निवासी राहुल पुत्र बुद्धन सिंह, अवागढ़ एटा निवासी पवन पुत्र प्रकाश सिंह बाइक से मथुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन के पीछे चल रहे पीहुरा निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र चिरंजीलाल की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जोगेंद्र सिंह की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। राहुल और पवन का उपचार सीएचसी सादाबाद में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page