Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 जून। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लों से एक भंगार स्क्रैप कबाडा खरीदने वाले युवक सहित दो युवकों को चोरी की इलैक्ट्रिक थ्री ब्हीलर्स वाहन ई रिक्शा सहित हिरासत में ले लिया।हिरासत में लिए गए युवकों से कोतवाली पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।हिरासत में लिए गए युवकों को छुडवाए जाने के लिए लोग जुटे हुए दिखाई दिए।पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों से इलैक्ट्रिक थ्री ब्हीलर्स वाहन स्तर के ई रिक्शा के बारे में गहनता से छानबीन पूछताछ कर जांच पडताल कर रही है।कस्बा व देहात क्षेत्र में बडे पैमाने पर हुई वाहन चोरी को लेकर पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।पुलिस के द्वारा कोतवाली क्षेत्र में हुई किसी भी दोपहिया वाहन लूट व दो पहिया स्तर के वाहन मोटरसाइकिल लूट व चोरी की घटनाओं का आज तक सुराग लगा पाना तो दूर अनावरण भी नही कर पाई है।कस्बा में एक इलैक्ट्रिक थ्री ब्हीलर्स वाहन स्तर के ई रिक्शा के चोरी का होने के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए कुछ स्थानीय सूचनार्थियो के द्वारा जानकारी देकर सूचना से अवगत करा दिया।चोरी के एक इलैक्ट्रिक थ्री ब्हीलर्स वाहन स्तर के ई रिक्शा होने के संदेह पर पुलिस ने कस्बा के दो अलग अलग मोहल्लों से कबाडा स्क्रैप भंगार के खरीदने का कार्य करने वाले कबाडी दुकानदार के पुत्र के अलावा एक अन्य युवक सहित दो को हिरासत में ले लिया है।कस्बा में किसी बाहरी पडोसी जनपद से एक इलैक्ट्रिक थ्री ब्हीलर्स वाहन स्तर के ई रिक्शा की बिना रजिस्ट्नेशन पंजीकरण आर.सी.,बीमा प्रमाण पत्र के ही खरीददारी कर ली।उक्त ई रिक्शा के कस्बा में संचालन होने के साथ चोरी का ई रिक्शा वाहन होने के संदेह की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार बाइस जून की देर रात्रि को कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला शीशग्रान के रहने वाले भंगार स्क्रैप स्तर के कबाडा की खरीददारी करने वाले कबाडी दुकानदार के यहां पर दबिश देकर कबाडा खरीदने वाले कबाडी के पुत्र व मोहल्ला कोलियान खुर्द से रजाई पर छाप छपाई का कार्य करने वाले विशेष समुदाय एक व्यक्ति के पुत्र सहित दोनो को हिरासत में लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है।सोमवार की रात्रि को दोनो युवकों के हिरासत में लिए जाने के उपरांत से ही कस्बा के विशेष समुदाय के लोगों के साथ छुडवाए जाने के लिए मंगलवार की शाम तक जमें हुए दिखाई दिए।पुलिस ने दोनो युवकों के परिजनों व शुभचिंतकों से ई रिक्शा के आरसी बीमा सहित अन्य कागजात मंगवाकर दिखाए जाने की कहकर बापिस कर दिया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो युवकों को ई रिक्शा सहित हिरासत में लेकर पूछताछ कर ई रिक्शा के जरूरी प्रमाण पत्र आरसी कागजात मंगवाए जाने के लिए शाम तक का समय मांगा गया है।युवकों के परिजन आरसी कागजात लेकर आ रहे है।आरसी कागजात दिखाए जाने के बाद ही वाहन के बारे में पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page