
हाथरस 02 मई । लखनऊ डिफेंस एक्सपो में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी/ग्रेंड फिनाले डायमंड जुबली जम्बूरी के आयोजन में हाथरस जनपद से सेंट फ्रांसिस इण्टर कॉलेज हाथरस कक्षा 9 के छात्र प्रारब्ध वार्ष्णेय और सागर ने प्रतिभाग किया।जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने किया और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल , केन्द्रीय मंत्री ने अतिथि के रूप में स्काउट गाइड को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।जिसके केन्द्रीय मुख्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र आज विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश डिसूजा द्वारा छात्रों को प्रदान किए गए और विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका एवं गाइड कैप्टन पूनम मिश्रा को विभिन्न देशों और राज्यों के स्काउट गाइड के साथ हाथरस जनपद का प्रतिनिधित्व सेंट फ्रांसिस इण्टर कॉलेज के छात्रों द्वारा कराने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बधाई दी गई।





















