हाथरस 01 मई । सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने गांव के ही नामजद युवक के खिलाफ बेटी से छेड़खानी व धमकी देने की तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, 23 अप्रैल की शाम विनोद की 19 वर्षीय बेटी रजनेश उर्फ मीनू गांव के बाहर मवेशियों के पास सफाई कर रही थी। तभी आरोपित धीरज वहां पहुंचा और किशोरी को अकेला पाकर बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोपित ने छेड़खानी की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपित किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घटना से डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर स्वजन को आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।


























