
सासनी 01 मई । गुरुवार की देर रात आगरा अलीगढ़ हाईवे पर बाबा ढाबा के पास एक टेंपो एवं बाइक की आमने-सामने की विभिन्न हो गई जिसमें आगरा निवासी सोनू पत्र मुकेश एवं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां पर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल लेकर किया है। दूसरी तरफ शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गोहाना चौकी के निकट एक ई रिक्शा भैंस से टकराकर पलट गया। घायल ने बताया कि वह वह ई रिक्शा में 6 लोग बैठकर सासनी की तरफ आ रहे थे जैसे ही वह गोहाना चौकी के निकट पहुंचे वैसे ही रोड पर भाग रही भैंस ई रिक्शा से टकरा गई। जिससे ई रिक्शा रोड पर पलट गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने ई रिक्शा के नीचे दाबी 65 वर्षीय मीरा पत्नी रोशन सिंह निवासी सीकुर एवं एक अन्य बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा के नीचे से निकला। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल मीरा को परिजन अपने निजी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। जबकि दूसरी अन्य महिला के परिजन निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।





















