Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल । मई दिवस की पूर्व संध्या पर आज हाथरस शहर में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड के तत्वाधान में भीषण गर्मी और तपतपाती धूप में काम करने वाले सब्जी विक्रेताओं के लिए एक विशेष राहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर सब्जी के ठेलों पर लगभग 48 विशाल छतरियां लगाई गईं। चिलचिलाती धूप से अचानक मिली इस छाया के बाद सब्जी विक्रेताओं के चेहरों पर जो मुस्कान और संतोष दिखा, उसने कार्यक्रम की सफलता को चरितार्थ कर दिया। इस पुनीत कार्य में क्लब के अध्यक्ष रो. सतीश गोयल, उपाध्यक्ष रो. आर.सी. नरूला, पूर्व अध्यक्ष रो. राकेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष रो. सूरज प्रकाश अरोड़ा, रो. ऋषि बंसल और वरिष्ठ सदस्य रो. सुभाष खेमका का विशेष सहयोग रहा। सभी पदाधिकारियों ने स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिल्ली से जुड़े मेजर डॉनर रो. श्री कृष्ण खेतान रहे। उन्होंने अपने दिल्ली आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की और हाथरस की टीम को इस नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सहयोगियों ने स्वल्पाहार का आनंद लिया। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह समाज सेवा के प्रति सदैव तत्पर और समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page