Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 30 अप्रैल। राजकमल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आज राजकमल पब्लिक स्कूल सिकन्दराराऊ में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने आकर्षक माॅडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। विद्यालय एमडी राजकुमार सिंह राठौर एवं एमडी श्रीमती नीलम सिंह राठौर, प्रधानाचार्य प्रभात मोहन भारद्वाज व सौरभ माहेश्वरी, गिरीश राजपूत, शिवम उपाध्याय, दीप्ती वाष्र्णेय, अनुभा माहेश्वरी, हिना कुरैशी, आदि स्टाफ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रदर्शनी में विज्ञान, कंप्यूटर एवं पर्यावरण से संबंधित अनेक रोचक माॅडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्मार्ट सिटी, सोलर सिस्टम, कंप्यूटर आदि प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्टस के माध्यम से वैज्ञानिक सिंद्धांतों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया, जिसे अभिभावकों एवं आगंतुकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर एमडी राजकुमार सिंह राठौर एवं एमडी श्रीमती नीलम सिंह राठौर, प्रधानाचार्य प्रभात मोहन भारद्वाज ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page