Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल।  भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला मुख्य आयुक्त संत प्रकाश के निर्देशन सेन्ट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस में प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक किया गया। शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्री विकास कुमार द्वारा किया गया। शिविर के अंतिम दिवस पर स्काउट और गाइड द्वारा टेंट और गैजेट्स लगाए गए। जिनका निरीक्षण सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश डिसूजा,उपप्रधानाचार्य कीर्ति कुजूर,डी ओ सी धीरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला स्थानीय इकाई सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय,गाइड कैप्टन पूनम और प्रशिक्षक विकास कुमार द्वारा कर स्काउट एवं गाइड के स्काउटिंग ज्ञान यथा विभिन्न प्रकार की गांठ, फर्स्ट एड, बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि विषयों का परीक्षण किया गया। स्काउट एवं गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत उनको दीक्षा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page