Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 अप्रैल। श्वविख्यात हास्य महर्षि काका हाथरसी जी के सुपुत्र डॉ. लक्ष्मीनारायण गर्ग की पाँचवीं पुण्यतिथि मुरसान गेट स्थित संगीत कार्यालय में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर प्रबन्धक शरण गोपाल ने गर्ग जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि संगीत शास्त्री, योगाचार्य, आयुर्वेदाचार्य, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं 91 वर्षों से अनवरत प्रकाशित हो रही मासिक पत्रिका ‘संगीत’ के पूर्व प्रधान सम्पादक डॉ. लक्ष्मीनारायण गर्ग को हम सभी ‘बाबूजी’ कहकर पुकारते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में 150 से अधिक संगीत ग्रन्थों का लेखन अथवा सम्पादन करके संगीत विषय के लाखों विद्यार्थियों सहित शोधपरक छात्रों का मार्गदर्शन किया। पुष्प अर्पित करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उनके जैसा बहुमुखी प्रतिभावान होना बेहद परिश्रम एवं लगन का कार्य है, जिसे बाबूजी ने 88 वर्षों तक जारी रखा। उनकी सादगी एवं सौम्यता हर एक को प्रभावित करती थी। हम सौभाग्यशाली हैं कि उनकी संगीतमयी जीवन यात्रा में कुछ समय के लिए सहयोगी की भूमिका निभा सके। इस अवसर पर सुधीर कुमार, मनीष कुमार तथा नीतेन्द्र कुमार ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page