सिकंदराराऊ 29 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के पंत चौराहे पर शादी समारोह से वापस लौट रहे एक परिवार पर नामजद सहित 8-10 अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया, जिसमें एक महिला सहित परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मथुरा के सोनई निवासी बृजेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटे अमित की शादी 27 अप्रैल को गांव इकबालपुर स्थित इंद्रावती फार्म हाउस पर संपन्न हुई थी। आयोजन के दौरान रात्रि में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया था। आरोप है कि विदाई के बाद जब बृजेश कुमार के भाई अखिलेश कुमार अपनी पत्नी लतेश देवी और बेटे आलोक के साथ वापस लौट रहे थे, तभी पंत चौराहे के पास मोहनपुरा निवासी मनोज कुमार विमल ने अपने साथियों के साथ उनकी गाड़ी को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में अखिलेश, आलोक, लतेश देवी और बीच-बचाव करने आए अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मनोज कुमार विमल व अन्य अज्ञातों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
आईपीएस के चरित्र हनन के आरोप में
April 29, 2026
25 बीघा जमीन के लिए अपनों ने
April 29, 2026
कमरे में पंखे से लटका मिला युवती
April 29, 2026
पड़ोसियों पर बेटियों को बदनाम करने और
April 29, 2026
शादी में न ले जाने की बात
April 29, 2026
सादाबाद : घर पर ही उपचार दे
April 29, 2026
सादाबाद : मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं
April 29, 2026
Weather
Hathras
9:06 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















