Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 28 अप्रैल । महिला जन आक्रोश अभियान” के अंतर्गत मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ और कन्या इंटर कॉलेज पुरदिलनगर में छात्राओं के साथ संवाद एवं संपर्क किया। इस दौरान विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और जन आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन भी किया। कॉलेजों में छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामों तक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे निडर होकर अपनी शिक्षा पूरी करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। संवाद कार्यक्रम के बाद विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान विपक्ष की नीतियों और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक ने कहा कि जो लोग महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों का संरक्षण करते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मीरा माहेश्वरी, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page