सादाबाद 28 अप्रैल । बाईपास मार्ग पर एक्सिस बैंक के निकट मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने आयशर कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, आयशर कैंटर आगरा से हाथरस की ओर जा रहा था। कैंटर में बच्चों के झूले और अन्य सामान लदा हुआ था। इसमें चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। कैंटर जैसे ही बायपास पर कृष्ण इंटर कॉलेज मार्ग के पास पहुंचा, तभी अवैध खनन में लिप्त एक तेज रफ्तार डंपर अचानक हाईवे पर आ गया। कैंटर चालक ने डंपर को सामने देख इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन कम दूरी के कारण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कैंटर में सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसे स्थानीय लोगों ने संभाला। बताया जा रहा है कि डंपर अवैध खनन में लगा हुआ था और तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा था। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर फरार होने में सफल रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
पानी की टंकी बनी डस्टबिन, कूड़ा-करकट के
April 28, 2026
पत्नी को प्रेमी संग देख बेकाबू हुआ
April 28, 2026
पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर
April 28, 2026
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
Weather
Hathras
12:13 am,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























